A

बहुत से विषय हैं जिस पर लिखी जाए कविता कहानी उपन्यास और न जाने कितने तरह के…

बहुत से विषय हैं
जिस पर लिखी जाए
कविता
कहानी
उपन्यास
और न जाने कितने
तरह के
विद्वता की बातें
नाना प्रकार के
रोचक कथानक
हमारे आस पास से
हर क्षण गुजरती है
शायद मेरे साथ भी
यही हुआ।
जिसके साथ रहने
की खुशी के दिन कम
और विछड़ने के ज्यादा...
इसलिए
तेरे साथ के हर वादे
तेरे जाने के वाद
मुझे याद आती हैं
टांक देता हूं
हर दर्द को
शब्दों में पिरोकर
बस यही है....
©ashk