बहुत समय हो गया ,
दो भाइयों को ,गले मिलकर रोते हुए देखे ।
बहुत समय हो गया ,
दो बहनों को एक दूजे के बाल संवारते हुए देखे ।।
बहुत समय हो गया ,
मोची को अच्छे जूते पहनते हुए देखे।
बहुत समय हो गया ,
किसान को भरपेट खाना खाते हुए देखे ।।
बहुत समय हो गया ,
धनवान का गरीब को दान करते हुए देखे ।
बहुत समय हो गया ,
ज्ञानी को ज्ञान बांटते हुए देखे ।।
बहुत समय हो गया ,
बच्चों का बूढ़े मां –बाप का सहारा बनते हुए देखे ।
बहुत समय हो गया ,
किसी की कलम से अपनों के लिए दर्द लिखते हुए देखे ।।
©pamesh
P