छोटा सा जीवन, छोटी सी जिंदगी
हर ओर बस रिश्तों की बंदगी
अविरल सी ये पीड़ा, संघर्ष में उठता मान है
भाग-दौड़ के जीवन में थकान का भी स्थान है
मत घबराना इस हल्की सी तकरार से
लड़ना होगा, विरूद्ध उठते हर अटूट प्रहार से
ये गगन भी मंचन करेगा, जब आगजों का गान होगा
इस छोटे से जीवन में हर अच्छे-बुरे का सम्मान होगा।
©sksudhir
S