आया एक अजनबी वुहान-चाइना,
भयानक उसकी हस्ती लेकिन...
बेख़बरी से मासूम समझना,
बहु चर्चित जग भर मे...
उसमे शातिर सकती का होना,
चंद दिनों में सारी दुनिया को जाल मे फसाना,
जगवासीयो मे हो गया...
कोरोना कोरोना का रोना,
थकान सा लगना
साधारण बुखार सा लगना
साँस लेने मे घुटन सा लगना
गले में खरास का आना
सुखी खासी का आना
बदन में दर्द सा लगना
मन ना करे कुछ भी खाना
ज्यादातर तो अपने आप ही होगा...
उसकी असर का चले जाना
लेकिन अगर...
बुखार और खासी का हो तेज होना
समझो कोरोना का हो गया बदन मे होना
कोरोना कोरोना का रोना,
बंध हो गया सभी का घूमना फिरना
अपनों से हो गया मजबूरी से दूर रहना
अपने चहक को भी गले न लगाना
छींक भी आयी तो कई आखों का ऊँची करना
निडर कितने भी हो उसे भी हो गया डरना
ज़रा सी खासी भी आ गई तब घभर जाना
कोरोना कोरोना का रोना,
सारी दुनिया में लाखो को उसका लगना
रोजिंदा कार्यक्रम का ठप हो जाना
शेर बाजार का भी जबरदस्त घिरना
सत्ताधारी लीडरों का सिर दर्द बन जाना
कोरोना कोरोना का रोना,
कब होगा कोरोना का खात्मा
कब होगा कोरोना से छुटकारा
कब होगा बिना खौफ कहीं घूमना
कब होगा सरल जिंदगी का जीना
कब होगा इस कयामत से बाहर निकालना
तब तलाक रहेगा सभी के मन में...
कोरोना कोरोना का रोना,
दुआ करते है ऊपरवाले से की...
आप सभी को इस बीमारी से दूर रखे
और भगवान ना करे कि हो...
कोरोना कोरोना का रोना,
©hemantjsha
H