H

Corona Virus Fight...

ज़िन्दगी चल रही थी अनुकूल यूँही,
व्यस्त थे निभाने राजिंदा कार्य बखूबी,
नहीं पता था नहीं थी कोई धारणा ऐसी,
कहीं से आयी भयानक आफत बड़ी खूनी,
कोरोना वाइरस चीपका और फैला बड़ी जल्दी,
बिना जाने कोई उपचार कूद पड़े...
सारे चिकित्सक गण, सफाई कर्मी,
खुद की ज़िन्दगी को दाव पे लगाए...
लीन हो गए सेवा करने भरके दिल मे चिंगारी,
इन सेवादूत को करते है सलाम है उनके आभारी,
हम देशवासी को रहना है जिम्मेदार...
करे इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी,
डरों नहीं बड़ा आसान है कार्य करना बिना परेशानी,
बन सके तब घर में ही रहिए चंद दिनों तक...
और रखो स्वतः के हित मे सामाजिक दूरी,
ढेर सारे कार्य है करने घर बैठे लिस्ट इसकी बड़ी लंबी,
व्यायाम, योग आसन, भजन कीर्तन इत्यादी,
दुआ मांगनी ईश्वर से मानव समाज के हित के लिए,
दुआ मांगनी है भगवान से सभी पीड़ितों के लिए,
जनता कर्फ्यू बड़ा अनोखा सुविचार है प्रधानमंत्री का...
इसे सफल बनाओ अपने के लिए अपनों के लिए,
सारे जग के लिए सारी मानव जाति के लिए...
नहीं रखनी है चलता है... मानसिकता है यह बेहद जरूरी...
🙏
©hemantjsha