जब होती है किसी लड़की की शादी
सबसे पहले आती है उसमे दहेज़ की बारी।
गरीब के पेट पर मारा जाता है लात यों,
कोई मुझे बताओ जरा की ये दहेज क्यों??
यूं तो बात करेंगे सब बड़े बड़े दहेज़ पर
पर लोगों के जीवन में दहेज़ लेना सबसे ऊपर।
मूछों को ऐंठ बापू कहता है ,बेटा हुआ है,
गरीब के घर बेटी होने पर
खुशी ना जाने कहाँ गुमा है।
चार पाँच करते हैं करते हैं कभी आठ नौ
कोई बताओ मुझे जरा की ये दहेज़ क्यों??
ले जा कर ससुराल में लड़की को है पिटा जाता
दहेज़ क्यों नहीं लायी कह कर ।
कितनो को है घसीटा जाता
शायद हीं हुयी होगी ऐसी कोई प्रेम कहानी
जिसने अपने प्रेम के लिए दहेज की दी कुर्बानी।
हुयी है बेटी ये कहता है
टेंशन से रात भर जगता है
कड़ी मेहनत के बाद भी
जो पैसा दहेज का जमा नहीं कर पाता है।
गरीब वो तड़पता ज्यों
कोई बताओ मुझे जरा की ये दहेज क्यों??
✍️अनमिका
©Anamika Ku
A