दुर्बल की शक्ति
आओ करें एक विचार
विषय हो दुर्बल की शक्ति इस बार
सत्य अहिंसा प्रेम सहनशीलता
होते हैं दुर्बल की महानता
दुर्बल को सता कर आप क्या सोचते हो
महानता का सूचक समझते हो
आओ सुनाऊं तुम्हें दुर्बल की महानता आज
होते हैं गणितज्ञ वैज्ञानिक महात्मा आज
तन से दुर्बल मन से अजेय
यही है दुर्बल की ताकत आज
बुद्धि विवेक ज्ञान गुण सागर
दुर्बल में होते हैं अनंत सागर
आओ चलो प्रण करें
दुर्बल व्यक्ति का सम्मान करें
©vinay1001
V