R

दूसरी मोहब्बत आसान है क्या।

तेरे शहर में रहना आसान है क्या,
यहाँ किसी अपने का मकान है क्या,
चलो मान लेते है हम है बुरे,
ये बताओ वो बहुत महान है क्या,
मैने चाँद दिखाया जुल्फे सँवारी,
उसे मोहब्बत का इतना ज्ञान है क्या,
तुम्हारे इस सूट में एक कमी है,
मैने पायल दी थी तुम्हे ध्यान है क्या,
मै बहुत हैरतज्दा हो रहा हूँ,
दूसरी मोहब्बत इतनी आसान है क्या।
©rkkaushik