H

ए नादान तूने बहुत सताया है

ए नादान तूने बहुत सताया है
माँ को रुलाकर
उनको सताकर
उन्हे वृद्धाश्रम में डाल आया है
ए नादान तूने बहुत सताया है
पापा के पैसे उड़ाकर
उनका दिल दुखाकर
तूने भगवान को सताया है
ए नादान तूने बहुत सताया है
भैया को झूठा बनाकर
उनका अपमान कराकर
अपना मान बढ़ाया हैं
ए नादान तूने बहुत सताया है
दीदी को भी झुठलाकर
उनको सबसे डाॅट खिलाकर
उनको भी बहुत सताया हैं
ए नादान तूने बहुत सताया है
तूने वायु को भी छोड़ा नही
इसे दूषित बनाकर
इसको तो प्रदूषण युक्त बनाया हैं
ए नादान तूने बहुत सताया है
गंगा को पृथ्वी पर लाकर
इसमे कचरा बहाकर
तू इस संसार को संकट में डाल आया हैं
ए नादान तूने बहुत सताया है
तूने पेड़ो को जलाकर
उनको कटवाकर
इस वातावरण को दूषित बनाया हैं
ए नादान तूने बहुत सताया है
ए नादान तुने सबका दिल दुखाया हैं
खुदको सबकी नजरो से गिराया हैं
कहीं ना कहीं तूभी ढोकर खाएगा
तब तू बहुत पछतायेगा
क्योकि ऐसा करके तुने भगवान को सताया हैं
ए नादान तूने बहुत सताया हैं
©hsrivastav