P

एक दुआ मांगी है

टूटते हुए तारे से एक दुआ मांगी है,
उस दुआ में सिर्फ़ तेरी सलामती मांगी हैै,
उस दुआ में सिर्फ़ तेरी सलामती मांगी है
इस बार नहीं मांगा तेरा प्यार,
क्योंकि जानती हूँ सिर्फ़ मिलेगा धोखा बार-बार
दिमाग तो रहता है तुझे उसे ज़्यादा
दर्द दूँ जितने तूने मुझे दिया है,
पर क्या करूँ इस दिल ने
तुझे ही बेहद प्यार किया है
ये तो हर कोई जानता है की
दिमाग और दिल कि जंग में जीत
हमेशा दिल ने ही पाई है,
इसलिए मेरे दिल ने दिमाग के
आगे जीतकर सिर्फ़ तेरी भलाई चाही है
जानती हूँ तेरे प्यार के साथ तेरे वादे भी झूठे थे, इसलिए तो हम इतनी बुरी तरह़ रोते थे
तेरे झूठे प्यार की कीमत मेरे
आसुँओ ने चुकाई है,
आसुँओ के साथ ना जाने ये वफ़ा कितने
दर्द और लाई है
छोड़ दिया किसी पर विश्वास करना,
छोड़ दिया किसी को ख़ास बनाना
जानती हूँ तेरा प्यार और विश्वास दोनों झूठे थे,
पर मेरे सच्चे थे
इसलिए,
टूटते हुए तारे से एक दुआ मांगी है,
उस दुआ में सिर्फ़ तेरी सलामती मांगी है
©poemscurve