ख्वाब जो देखे जरूर पूरा करुंगी,
मन में जो सोचा वह भी कबूल करूंगी,
आखिर हमारा भी फर्ज बनता है कुछ करने का
और जिसने भी किया है हमारे पर भरोसा
ज़माने में नाम जरुर करूंगी |
पिता की लाडली हूं उनके दिल पर राज करूंगी,
मां की आंख का तारा बनी हूं ,
मुस्कुराहट उनके चेहरे की बनती हूं,
ख्वाब है एक हसीन दुनिया का
जहां खुशियों की दुकान हो
हमेशा बना रहे प्यार उनका
खुदा से यही दुआ करती हूं |
©divya27
D