R

एक जंग कोरोना से

एक जंग कोरोना से
जो लड़े नही वो जीत गए
बड़े बड़े जो वीर बनते थे
वो भी धाराशाही हो गए
रणभूमि भी अजब गजब सी
सन्नाटा चारों तरफ दिखे
अदृश्य दुश्मन हर जगह पर
लड़ना भी है बचना भी
मास्क को ही ढाल समझो
सावधानी ही तलवार यहां
दो गज दूरी से लड़ना है
हर टीका लगा लगाकर
करते रहना है वार यहां
इम्यूनिटी पर हो खास नज़र
तभी होगा ये बेअसर
बार बार धोना है हाथ
राख और साबुन के साथ
बचना ही एक मात्र विकल्प
पुरा हो विजय सकल्प
©ramnivas