आसान नहीं होता एक लड़की होना,
अपने सुनहरे सपनों को पीछे छोड़ना,
मेरा खुले आसमान में उड़ना
तुमको क्यों नहीं सुहाता?
ये मत करो, वो मत करो
हर कोई मुझे यही समझाता |
एक लड़की होना क्या गलत है?
हजार सपने लिए जो बंद है
एक पिंजरे में,
जिसे कैद किया गया,
दुनिया की बाज जैसी नजरों से |
एक लड़की होना क्या गलत है?
मेरे प्यारे से सपने में कोई तो पर्र लगाता,
कोई तो मेरे सपनों को भी अपनाता |
यह बेटा तो है मेरे आखों का तारा,
फिर क्यों है बेटी धन पराया |
एक लड़की होना क्या गलत है?
एक लड़की जब हो भोली,
ना समझो तुम उसकी कमजोरी |
आज जिस को तुमने माँ बुलाया,
हर किसी ने उसे लड़की कहकर रुलाता |
एक लड़की होना क्या गलत है?
Nicky Sahu
©icku
I