एक शब्द
एक शब्द है प्यारा सा दुनिया में है न्यारा सा
जिसने हमको जन्म दिया पाल पोष कर बड़ा किया
अपने तन में जिसने रखा अपने दूध से जिसने सीचा
जिसने शिक्षा का पाठ पढ़ाया दोषों से है हमे बचाया
वो शब्द है माँ का जिसने हमे धरा पर लाया
उस माँ की पूजा करता हूं शब्दों का ये बोल नहीं
जीवन उस पर अर्पण करता हूँ।
J