लोग मोहब्बत को समझते नहीं हैं
क्योंकि वो उस एहसास से गुजरते नहीं हैं।।
वो क्या जाने मोहब्बत क्या चीज़ है...
जो मोहब्बत के एहसास में लिपटते नही हैं।।
वो एक श्क्स को लेकर दिल में दीवानापन
वो एक शक्स के लिए बेताब सा पागलपन..
लोग इस कसक को समझते नहीं हैं
क्योंकि वो इस एहसास से गुजरते नहीं हैं।।
वो उस एक को खो देने का खौफ
उस एक के लिए खुद को आजमाने का शौक़..
लोग इस जुनून को समझते नहीं हैं
क्योंकि वो इस एहसास से गुजरते नहीं हैं।।
वो उस एक से मिलने कि ज़रूरत
वो उस एक के साथ जीने कि चाहत...
लोग इस तड़प को समझते नहीं हैं
क्योंकि वो इस एहसास से गुजरते नहीं हैं।।
क्योंकि वो इस एहसास से गुजरते नहीं हैं।।
©soulmate
S