C

हम प्यार किया करते हैं

हम प्यार किया करते हैं
हम प्यार किया करते हैं
जब कीचड़- भरी गलियों में सीखा करते हैं
चलना और गिरना भी कभी-कभी,
तब पिता के ही सहारे बारंबार चला करते हैं,
हम प्यार किया करते हैं
हम प्यार किया करते हैं
जब जाड़े के वार हम पार किया करते हैं
चादर बन तब पैर पिता के
गर्म हमें बारंबार किया करते हैं,
हम प्यार किया करते हैं
हम प्यार किया करते हैं
और जब आंखे होती ह नाम कभी-कभी
तब प्यार से सुला के गोद में
हृदय-झंकार किया करते हैं,
हम प्यार किया करते हैं
हम प्यार किया करते हैं।
©chirag27