M

हमारा प्यारा सा वह बचपन ❤

हमारा प्यारा सा वह बचपन
आज याद आ गया।
हम सभी भाई- बहनों का साथ में खेलना
आज याद आ गया।
हम और मोनु जब लड़ते तब भैया का हमें डाटना आज याद आ गया।
हम में से किसी को भी तकलीफ होती तो भैया का भावुक हो जाना
आज याद आ गया।
दीदी का भैया के साथ साईकिल पर बैठना
आज याद आ गया।
गोनु का दीदी की गोद में हर जगह घूमना आज याद आ गया।
हमारा प्यारा सा बचपन आज याद आ गया।
-----सुरभी----
©miniflies