होंठ बहुत कुछ कहते हैं,
जब इसे नयन,दिल औ' दिमाग से पढ़ते हैं,
होंठ बहुत कुछ कहते हैं!-2!
होंठ पर हो मुस्कान अगर तो,
जीवन है खुशियों से भरा,ये हमें बयाँ करते हैं,
होंठ बहुत कुछ कहते हैं!2!
अगर हों होंठों पे ठहाकों की हँसी तो,
जिंदगी हँसीन है, रंगीन है ये हमें बताते हैं,
होंठ बहुत कुछ कहते हैं!!2!!
होंठ पर हो अगर मीठी चमक तो,
प्यार के चेप्टर खुलते हैं,
होंठ बहुत कुछ कहते हैं!!2!!
होंठ अगर हो मौन तो समझो,
जीवन में है दर्द या कुछ राज छुपाते हैं,
होंठ बहुत कुछ कहते हैं!!2!!
नयन झूकी,होंठों पर रूदन हो,
तो जीवन में हैं अनेकों दुःख,ये हमें बताते हैं,
होंठ बहुत कुछ कहते हैं!!2!!
--------- संदीप कुमार "संजन"
भगवानपुर,अररिया,बिहार
!!-------------------+-------------------!!
©skmahto
S