नफरत तो मुझे तुमसे तभी से थी
जब मैं तुमसे बात करना चाहता था
और तुम उस नकचड़ी टीचर से मेरी शिकायत कर देती थी ,
नफरत तो मुझे तुमसे तभी से थी,
जब तुम एग्जाम में आगे वाली सीट पर बैठकर मुझे maths का एक answer तक नहीं बताती थी,
नफरत मुझे तुमसे तभी से थी,
जब बोर्ड के प्रैक्टिकल में तुमने titration वाली रीडिंग नहीं दिखाई थी ,
और इस तरह छुपा ली थी जैसे फ्लेम टेस्ट किया हुआ मेरा नाम अपनी किताब के आखिरी पन्ने पर छुपा रखा है,
नफरत तो मुझे तुमसे तभी से थी।
©saurabh15
S