जा रहा हू याद रखना
जा रहा हू याद रखनाभले ही मुझे भुल जाना मगर अपना खयाल रखना
सुनो एक बात बोलनी थी जा रहा हू याद रखना
भले ही मुझे भुल जाना मगर अपना खयालरखना
गुस्सा तुम्हारी नाक पर होता है लडाई झगडा किसी से न करना
जा रहा हू मगर इस बात का खयाल रखना
जरा अपनी जुल्फो को सवारना गर खुली तो दिन को भी अंधियारी रात बना देगी जरा इस बात की ध्यान रखना
अपने सुरमा भरे नयनो को चुरा कर निकलना
एक चलता मुसाफिर भटक ना जाए उनमे इसबात का खयाल रखना
कमल सी पंखुडियो जैसै खिल उठते है होठ तुम्हारे जब मुस्कराहट तुम्हारे चेहरे पर होती है
मेरे लिए जीवन जीने की दवा है मुस्कान तुम्हारी
गायब न हो जाए ये , इस बात का खयाल रखना
हम कायल है जिन अदाओ के जरा उनमे नरमी लाना
लोग मर मिटेंगे उन पर मुकदमा ए मौत तुम्हारे सर होगा जरा इस बात की ध्यान रखना जा रहा...
घर का काम बहुत करती हो जरा अहिस्ते अहिस्ते उठना बैठना, पतली कमर है लचक जायेगी जरा इस बात का भी खयाल करना
बाहर जाओ तो थोडा चलते समय सम्भलना , हिरनी जैसी चाल है हिरनी जैसी दिखती हो
शिकारी बहुत है जमाने मे शिकार ना हो जाना जरा ये भी ध्यान रखना
गर ना चल सको अकेले ही तो एक साथी जरुर रखना फिर भी ना बने बात तो मुझे याद करना
जा रहा हू.......
भले ही मुझे भुल जाना मगर अपना खयाल रखना
©kamalsingh
K