काश!कोई होता जो मेरे दर्द का साथी होता
काश! कोई होता जो मेरे गम का साथी होता
खुशियों के पल बहुत बिताए लोगों के संग यारों
दुख विपदा की घड़ी में भी कोई साथी होता
क्यों मतलब की हीन बातें करते लोग यहां
बिन मतलब भी साथ निभाता साथी कोई होता
लेन देन की दुनिया प्यारे प्रीत वहीं है सुख है जहां
पीछे चलने वालों को आगे लाता साथी कोई होता
प्रभु से प्रीत लगा लो जल्दी भेद समझ आ जाएगा
नही तो खोजोगे तुम ...प्रभु जैसा साथी कोई होता
©abhidilse
A