L

कर्मवीर योद्धा

मैं रातों को नहीं सोता और दिन में भी नहीं सोता
मुझे फिक्र है मेरे शहर की मेरे देश की जनता की
आप सोचते हो मैं खड़ा हूं हर चौराहे पर सुरक्षा
बस तुम घर से निकलो मेरी एक छोटी सी इच्छा
मैं नहीं निकलता घर से तो चिंता परिवार की भी है
मैं निकला हूं तुम्हारे लिए तुम्हारे परिवार के लिए
मैंने घर छोड़ दिया और मुलायम बिस्तर भी छोड़ा है
सिर्फ सेहतमंद मेरा शहर है और तुम सुरक्षित रहो
तुम मजाक मत समझो बीमारी है इलाज भी होगा
सावधानी बरतना जरूरी है क्योंकि लाइलाज अभी
मैंने घर छोड़ दिया शहर की व्यवस्था को देखता हूं
मैं सिपाही हूं जवान हूं डॉक्टर हूं प्रशासन हूं भाई
तुम्हारे कदम कुछ समय ठहर जाएं जिंदगी खुशनुमा
हर दिन बढ़ रही संख्या नहीं घट रहा क्रम कम होता
मेरा अभी परिवार है छोटे हैं बच्चे निकला हूं घर से
सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी और स्वास्थ्य की डॉ. साहब
स्वास्थ्य सेवाएं और आवश्यक सेवाएं प्रशासन सतर्क
तुम अफवाह ना फैलाना जान प्यारी सभी की जरूरी
शब्द अफवाह चिंता मनन जिज्ञासा नींद आराम नहीं
कल की खुशी आज तुम जीना बस तुम घर पर रहना
©lawnishtha