P

करोना से लड़ाई....!!!

संकल्प मन में बांध अब, कर ले दमन अलगाव कर I
मत लांघ शरहद देहरी की, हर शहर की हर गांव भर II
पथ है कठिन पर मात्र है, तू ठहर जा यह जानकर I
है युद्ध लड़ना पार्थ को, संयम को अपने साज कर II
कुरुक्षेत्र की इस मांग पर, है युद्ध सबको बांटकर I
अब है जुदा हर देह-देह, पर लक्ष्य एक ही साधकर II
अब नष्ट करना है इसे, हर गली- गांव बहार कर I
है भीष्म की वाणी यही, तू ठहर जा पर प्रहार कर II
©pankaj1806