सोचता हूं, कुछ बातें अधूरी छोड़ी जाए
जो जोड़ी है बा-मुश्किल से, वो ज़ंजीर ही फिर से तोड़ी जाए
कुछ बातें अधूरी छोड़ी जाए
वही कहानी कब तक आखिर, सुनते सुनाते रहोगे तुम
अब जहां नया है, लोग नए है, समां नया है तो .....
ये वक्त यही कहता है कि, ये कहानी अब तोड़ी-मरोड़ी जाए
कुछ बातें अधूरी छोड़ी जाएं
इन सीधी राहों पर कब तक, सीधे ही चलते जाओगे
आओ थोड़ी करें बगावत, और सीधी राहें अब मोड़ी जाए
कुछ बातें अधूरी छोड़ी जाएं
©ittefaq08
I