P

क्या नाम दूं

क्या नाम दूं
वक्त की शाख पर
कुछ फूल उग आए है
उन फूलों से गूंथ ली मैने माला अपनी
सोचता हूं उन फूलों को
मै क्या नाम दूं

वक्त की शाख पर
कांटों के भी कुछ निशा लगते हैं
दामन में मेरे उनके लिए भी
गुंजाइशें है
सोचता हूं उन कांटों को
मै क्या नाम दूं