J

लड़की की पुकार

काश अगर हम उड पाते,
भु पर कभी लौट कर न आते।
चिड़ियों संग गाना गाते,
सारी जगह हम उड़ा कर जाते।
तभी हैवानो से हम बच पाते,
काश अगर हम उड पाते।
इस आजाद हिन्द में,
चिड़ियों को कर पिजरो से आजाद,
परियों को रखते पिजरो में।
परियों की आजादी देखी न जाती हैवानो से।
चाहे वो हो तीन की या तैतालिस की,
सबको है उड़ने की चाह।
इस बीच कुछ परिया चमक रही हैं,
हैवानो को उनकी दिशा दिखा रही हैं।
आसमान में अपने पंख फैला रही हैं,
चिड़ियों संग आजादी के गीत गुनगुनात रही हैं।
©jahnavisha