S

माँ

माँ है ममता,माँ है खरूणा,
माँ हीं तो है जीवन का उद्धार!
माँ है ज्ञान, माँ है प्यार,
माँ हीं से तो है सारा संसार!!
माँ है चंदन, माँ है खुश्बू,
माँ हीं तो है जीवन का वरदान!
माँ है मोहब्बत,माँ है स्नेह,
माँ हीं से तो है गीता-ज्ञान !!
माँ है चंन्दा,माँ है ज्योति की खान,
माँ हीं तो है जीवन ज्योति का ज्ञान!
माँ है गंगा,माँ है जन्नत,
माँ हीं से तो हमारे अधरों पे है मीठी मुस्कान!!
---- संदीप कुमार "संजन"
भगवानपुर,अररिया(बिहार)
©sanjan