A

मां

मां, एक तू ही तो इस कायनात की
सबसे सुंदर रचना है और तेरे
होने से ही हमारा अस्तित्व है।
मां की ममता के आगे सारा संसार फीका-फीका,
एक तू ही तो मां अब बस जीने का सलीका है।
बच्चों की हर नस-नस से तू हमेशा रहती वाकिफ हैं,
न जाने तूझमे कौनसी आलौकिक शक्ति है,
जो उनके भूख-प्यास, दुःख-दर्द सबको पल भर में तू हर लेती!
मां तेरे प्यार, चिंता, त्याग व बलिदान, वह पल,
दुःख-दर्द , तपस्या की व्याख्या कर सके,
इस कलम ✍️ में इतना दम नहीं!
हर शब्द-कोष 📒 फीके पड़ जाए,
तेरे उन बलिदानों के आगे।।
बस रब से यही दुआ है कि तू
सदैव रखना खुश उसे क्योंकि
वह है तो ही हम है!
ऐ -मां हमारे लिए तो सारा जहां ही तू है,
बस तू ही तू है,बस तू ही तू है!!!!
©abhicool