_

माँ

जब आँख खुली तो माँ को देखा
जब मुंह खुला तो माँ ही बोला
जब टूट गई तो माँ ने झेला
माँ भगवन् से पहले पूजा तुझको
माँ सबसे पहले देखा तुझको
माँ सबसे पहले जाना तुझको
माँ सबसे पहले पहचाना तुझको
माँ तूने सही राह को दिखाया
दुनिया ने तो खूब भटकाया
माँ तूने अपनापन दिखलाया
बेटा कहकर गले लगाया
माँ सिर्फ तूने ही तो सही समझाया
दुनिया ने तो हर दम ठुकराया
माँ सच्चा प्यार तूने दिखलाया
माँ तुझे खुद के जान की परवाह नहीं,
पर तू मेरी जान पे मरती है
मेरी खुशी के लिए तू खुद की खुशी न्यौछावर कर जाती है
क्योंकि सच्चा प्यार तू करती है
मेरे लिए सब सहती है
सारे गमों को ढोती है
माँ जब वक्त ने रूलाया था
तूने सीने से लगाया था
सही राह तूने दिखलाई थी
मंजिल भी तूने बतलाई थी
माँ होंठो की मुस्कान है तू,
माँ मेरे लिए तो जान है तू,
माँ मेरे दिल का अरमान है तू ......
©_jagrati_