मैं तुम्हें बुलाऊंगा जब क्या तुम चली आओगी ,
मेरे लिए क्या तुम अपना हंसता खेलता घर परिवार छोड़ पाओगे ,
रहूंगा साथ जीवन भर करता हूं यह वादा ,
क्या तुम भी यह वादा निभा पाओगी।
हां छोड़ दूंगी मैं अपना हंसता खेलता परिवार तुम्हारे लिए ,
मैं चली आऊंगी तुम्हारे साथ गिरा कर अपने मां बाप की इज्जत की पगड़ी,
हां करती हूं मैं तुमसे वादा जीवन भर साथ निभाना का ,
क्या तुम भी करोगे मुझे एक वादा ,
क्या तुम समाज के मुंह को बंद कराओगे,
मुझे लोगों के तानों से बचाओगे ,
समाज में मुझे अपनाओगे ,
क्या तुम मेरे मां-बाप की वही इज्जत वापस समाज में वापस ला पाओगे ,
अगर कर सको तो मेरे ये सब वादे पूरे ,
तो मैं तुम्हारा साथ खुशी-खुशी आऊंगी।
💞 Sona 💞
S