V

मौन हूं..

मौन हूं
निः शब्द नहीं
आवाज है
बस बोलता नहीं
जज़्बात है
मुंह खोलता नहीं
चाहत है
किसी से उम्मीद नहीं
पहल ना करूं
किसी से डरता नहीं
जीत की चाह नहीं
हार मानता नहीं
आइना हूं
बिखरता नहीं
दर्द से भरा हूं
जीना छोड़ता नहीं..!!
©Vijayvirat