मेरा दोस्त मेरा यार मेरा सहारा तु है
तूफ़ाँ मे फ़सा हु भले ही
पर साथ अपने लाया किनारा तु है
खुशियों मे शरीक सब हो जाते है
पर मेरी तकलीफो मे कंधे पर रखा तसल्ली का हाथ तु है
ऐसे तो सभी है समझने को पास
पर मेरे दिल को बस समझे वो समझ तु है
अपनों को तो दर्द देने और घाव कुरेदने से फुर्सत नहीं
उस घाव पर लगाया हुआ मरहम तु है
चल लेता हुँ अनजान रास्तो पर अकेले ही वैसे तो मैं
पर उन अनजान रास्तो पर मेरा हमसफर तु है
डर जाता हुँ अक्सर अँधेरो मे मैं
पर उन अंधेरों मे रौशनी की किरण तु है
मेरी सफलता पर जलती है ये दुनिया
मगर कटने वाला ख़ुशी का केक तु है
मेरे मरने पर सब बहाएंगे आंसू वैसे तो
पर "उठ जा कमीने "कहने वाली उम्मीद तु है
दोस्ती के लिए कोई एक दिन खास नहीं होता
जो हर दिन खास बनाए इतना खास तु है
©04shivanya
I