P

मेरी जान है तिरंगा

माथे पर कफन बांध के
लड़ते है जो
तिरंगे की शान के लिए
मरते है जो
इसलिए कहलाते
भारत मां के बेटे वो
भारतवर्ष को बचाते है वो
दुश्मनों को भगाते है वो
फिर खुद चेन कि नींद
सो जाते है वो
जिंदा थे तो
तिरंगा साथ लाते थे वो
मरने के बाद
तिरंगा के कफन में लपेट के
चले जाते है वो
यांदे है कुछ ऐसी
जो भुला नहीं सकते
सोच के भर जाती है आंखे
ऐसे वीर जवान थे वो
इसलिए कहते है
भारतीयों की जान है तिरंगा
देश की शान है तिरंगा
दुश्मनों की हार का
फरमान है तिरंगा
©poojagond