V

मन की शक्ति

आओ चलो प्रण करें
जीवन में कुछ खास करें
हार को हराकर
जीत को गले लगा कर
जीवन में कुछ खास करें
बुद्धि विवेक परोपकार दया
को अपनाकर आज
जीवन को धन्य करें
अद्भुत शक्ति है आपके अंदर
जाने इस राज को आज
आओ चलो मुक्त करें
शक्ति जो भरी है आपके अंदर
अपने आपको आज
क्यों समझते हो प्रभु से कम
खुद को आज
आपके अंदर तो शक्ति भरी पड़ी है अपार
दृढ़ संकल्प द्वारा मुक्त करें इसे आज
नहीं है असंभव कुछ आज
दृढ़ संकल्प हो बस आपका आज
देवता भी और दानव भी से
आपके सामने सिर झुका आएंगे आज
©vinay1001