S

मन से युवा

मन से युवा,तन से युवा,
दिल से युवा,रोम-रोम से युवा;
आगे युवा,पीछे यवा,
राष्ट्र के निर्माता,भाग्यविधाता युवा!
सपनों का युवा,कर्मों का युवा,
बचपनों का युवा,जनजन का युवा;
खाबों का युवा,यादों का युवा,
हर मन युवाओं का युवा!
लहू से युवा,जोश से युवा,
इरादों से युवा,नई हौंसलों से युवा;
जो सच कर दिखाये अपने सपनों को,
वह हर मन है युवा,युवाओं का!!
जय फलदायी,जय राष्ट्रीय भाग्यविधाता युवा!
उमंगों का युवा,जय सपनों के राजकुमार युवा!!
©skmahto