L

मतदान कमी होने का कारण

सच्चाई बयां करता लॉक डाउन
चुनावों में मतदान क्यों होंगे कम
उसे फिक्र ना थी अपने वोट की
जब चुन रहे थे सरकार देश की
अगर तुम सोचते बोट का हक
तो नहीं मीलों चलना तुम्हें पैदल
जो रास्ते बनाए थे तुमने देश के
उन्हें तुम्हें नापना नहीं पड़ता आज
आगे भी सोचना अपना हक वोट
जिन्हें तुमने चुनकर भेजा संसद
अपना मजदूरी भत्ता बढ़ा रहे हैं
सोच बदले हालात बदले और
नहीं बदला राजनीति का सफर
आज भी विकास के पथ पर
मजदूर के साथ कौन खड़ा है
8 घंटे से 12 घंटे कर दिए क्यों
श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ा दी
सुरक्षा का प्रबंध नहीं इनके क्यों
मजदूर हक की बात नहीं करेगा
संसद में बैठे लोगों का वेतन बढ़ा
सुख सुविधाएं बढ़ गई इनकी क्यों
एक वोट इनका भी था जवाब दो
इसको पैदल चलने तुमने दिया क्यों
सच ही तो कहा था हक मजदूरी का
लूटा तो अपनों ने था मजदूरों को
अब गलती नहीं करना मज़दूरी लेना
©lawnishtha