V

प्रभु का मन

प्रभु का मन
आओ करें एक विचार
विषय हो प्रभु का मन इस बार
प्रभु के मन में समाया संसार
इसके भीतर है दया का संसार
मन तो मन है मन ही भाई
पर प्रभु के मन की विचित्र बात है भाई
पानी पानी से अलग नहीं होता
मन भी मन से अलग नहीं होता
मन में होती है शक्तियां अथाह
चाहे मन प्राणी का या प्रभु का
प्रभु के मन में
होते हैं हजार मन
पहले समझे इस बात
मन की शक्ति अपरंपार
मन और शरीर होते हैं वैसे
प्रभु और भक्त होते हैं जैसे
आओ चलो प्रभु का गुणगान करें
आशीर्वाद लेकर शुभ काम करे
©vinay1001