V

प्रभु की दया

प्रभु की दया
आओ करें एक विचार
विषय हो प्रभु की दया इस बार
प्रभु तो है दया के सागर
उनसे बड़ा है क्या कोई प्रेम का सागर
प्रभु ने किया दया जब पृथ्वी पर
दिया इकलौता पुत्र पृथ्वी पर
प्रभु तो प्रेम के सागर हैं
प्रभु तो दया के सागर हैं
कष्ट दिया तो क्या हुआ
उसके पीछे छिपा प्यार हुआ
प्रभु की दया तो अंतरिक्ष सामान
नहीं है सीमा इसकी किसी के समान
आओ चलो प्रभु के गुण गाए
उनकी की दया का लाभ उठाएं
कौन है प्रभु का एकलौता पुत्र
करता है जो परोपकार वही तो है आज
©vinay1001