प्रभु पर विश्वास
आओ करें एक विचार
विषय हो प्रभु पर विश्वास इस बार
तुम क्यों रोते हो तुम क्यों खोते हो
जब दे दी है शक्ति प्रभु ने अपार
आओ चलो गीत गाए
जीवन में प्रभु को अपनाएं
प्रभु के गुणों में है एक गुण
जिस में शामिल है परोपकार का गुण
प्रभु तो है मेरे दया के सागर
चलो जिससे प्यास बुझाए
प्रभु के गुण गाए
सतयुग लेकर आए
आओ चलो प्रभु के दर्शन करें
भूखे को अन्न प्यासे को जल देकर
प्रभु के दर्शन करें
©vinay1001
V