V

प्रेरणा

संदेश
प्रेरणा
मन में भरी है शक्ति अपार
जाने अभ्यास से इसे आज
सोचे समझे लगाएं विवेक
जीवन में जाने प्रकृति के रहस्य
शांति दया प्रेम परोपकार
अपनाएं जीवन में इन्हें आज
विद्या विनय विवेक विकास
पाएं सफलता की एक नई आस
परिभाषा दें प्रेरणा की आज
हृदय से पाना चाहे जिन्हें आज
निवेदन है प्रभु से आज
अंतिम सांस तक करूं प्रयास
आओ समझें प्रकृति के रहस्य
जाने कैसे अपने जीवन का उद्देश्य
लेते हैं प्रतिज्ञा आज
जीवन में करेंगे परोपकार आज
✍️विनय कुमार पटेल "सरल"
©vinay1001