परिवर्तन
प्रार्थनाएं पूरी ना हो तो लोग भगवान बदल लेते हैं,
इच्छाएं पूरी ना हो तो लोग इंसान बदल लेते हैं ,
जरा -सा फायदा दिखे तो लोग ईमान बदल लेते हैं,
बात अपनी पर आए तो लोग जबान बदल लेते हैं,
जो देना हो धोखा तो लोग असली पहचान बदल लेते हैं,
पल- पल कुछ न कुछ बदलता है यहां,
लोग तो अपनी मिट्टी, जमीं
अपना स्थान बदल लेते हैं।
🖊️मेरी कलम से-
त्रिपुरारी कुमार झा