R

प्यार की बात

प्यार की बात हमको सुनाओ जरा|
हाल दिल का हमें भी बताओ जरा|
रात  बेचैन सी  बस अभी कट रही,
प्रेम का  दीप  मन में जलाओ जरा|
आग तन में लगी है मुहब्बत़ की जो,
प्रीत की  रीत  रग में जगाओ  जरा|
ताल तुझसे मिली मन बहकने लगा,
गीत मधुरिम सनम गुनगुनाओ जरा|
दूर  साहिल  नहीं  पास   बैठा  यहीं|
प्यार है  प्यार  को  आजमाओ जरा||
© डॉ० राहुल शुक्ल 'साहिल'
©rahul81