जुलाई में था जन्मदिन पर
तब नही लिख पाया
इनकी हस्ति ने किया प्रभावित लिखने पर मजबूर कराया
आदमी है मात्र एक, पर किरदार हैं अनेक
हैंडसम है गांगुली और दिल के बड़े नेक
क्रिकेटर स्नेहाशीष के अनुज हैं सौरव
बढ़ाया भारत का सम्मान और गौरव
महाराजा, प्रिंस ऑफ कलकत्ता और दादा हैं उपनाम
Saurav -- The Food Pavilion इनके रेस्तरां का नाम
होते थे लाजवाब इनके off साइड के शॉट्स
Fastest 9000 रनों का अब तक कायम है रिकॉर्ड
मैन ऑफ द मैच इन्होंने जीते थे 4 लगातार
ये कारनामा भी आज तक है बरकरार
वर्ल्ड कप में करी highest रनों की साझेदारी
दादा की दीवानी है बंगाल की जनता सारी
पहले 2 टेस्ट में शानदार शतक थे जमाए
विदेश में सफलतम कप्तान गांगुली कहलाए
10000 रन, सौ विकेट, सौ कैच का किया है कमाल
लम्बे sixer से मचाते थे स्टेडियम में धमाल
"Fab-4" के सौरव थे दमदार, अभिन्न अंग
Aggression देखकर विरोधी होते थे दंग
युवराज, धोनी, सहवाग या
हो हरभजन, ज़हीर, इरफ़ान
युवा प्लेयर्स को दिए मौके,
करी क्षमता की पहचान
कौन भूलेगा लॉर्ड्स पर वो T-शर्ट का लहराना
लीडरशिप, पैशन , निडरता का कायल है सारा ज़माना
ओडिसी डांसर Dona Roy थी इनके बचपन का प्यार
भागकर करी थी शादी क्योंकि
कर न सके थे इज़हार
प्रिंटिंग के पुश्तैनी व्यापार का पूरे एशिया में था विस्तार
काफ़िले में शामिल BMW, Audi, मर्सेडीज़ जैसी कार
सना इनकी है बेटी प्यारी
थे फुटबॉल टीम के कप्तान
Saurav Ganguly Avenue बढ़ाए कोलकाता की शान
नग़मा के साथ जुड़ने की उड़ी थी कभी ख़बर
ISL की विजेता टीम के हैं ये pride co-owner
बांग्ला शो किये होस्ट
पाया पद्मश्री, अर्जुन सम्मान
क्रिकेट के इस expert ने
संभाली BCCI की कमान
David Gower के वीडियो देखकर
उनकी बैटिंग से सौरव प्रभावित
आत्मकथा भी इन्होंने लिखी और
2 किताब इन पर हुई है प्रकाशित
टीम पर जताया अपना भरोसा
बने KKR के भी कप्तान
महान बंगाल टाइगर को मेरा
करबद्ध नमन और दिल से सलाम
Long Live Saurav Ganguly, pride of India
💐🏏🏆🎖
पंकज जैन , भोपाल
©pankajjain
P