D

सच्चाई सुख देती हैं...

झूठ के उस अंधेरे को मिटा कर,
सच्चाई की नई रोशनी दिखाती हैं,
हमारे अंदर की बुराई का सामना कर,
हमे अपने आप से मिलवाती हैं,
हाँ ये सच्चाई ही तो हैं जो,
हमारे मन को, हमारी आत्मा को,
अंतरमई रूप से तृप्त करती हैं,
छलकपट से परे होकर,
ईमान का ज्ञान सिखाती हैं,
हाँ ये सच्चाई,
हमें सुख देती हैं....
©dhani