ये सफ़र है जिंदगी का
यहाँ हर पल को जीना पड़ता है
आसान नहीं यहाँ चलना
पर फिर भी चलना पड़ता है
कभी धूप कभी छाँव
बस यही है ज़िन्दगी का भाव
यहाँ आँसू हो या मुस्कुराहट
बिना बताएँ ही आ जाते है सब
तब चलना पड़ता है इनके संग
कभी रोते कभी मुस्कुराते
कट जाते हैं सब रास्तें
कभी हार मिलती है कभी जीत
जो भी मिले-सीख़ नया ही दे जाती है
यहाँ, सीखा कभी अपने गलतियों से
कभी औरों की
कभी ज़िन्दगी ने हमें सताया अपने ढंग से
कभी हमने ज़िन्दगी को डराया अपने हौसलों से
बस यही है ज़िन्दगी का सफर
हँसते-हँसाते,गिरते- सँभलते
यूहीं मुस्कुरातें...
हमेशा चलते जाने का सफ़र
©sonamsinha
S