आप हमारे जीवन में
वरदान बनकर आएँ
ना जाने आपके कितने
ऐहसान हमने पाएँ
हर पग पर
आपने ही थे अच्छे रास्ते दिखाएं
तो आप ही बताइये
इन पावन चरणों को छोड़
हम कहीं और क्यों जाएं
❤️❤️❤️❤️❤️
काटों के रास्ते पर
आपने थे फूल बिछाए
हम बच्चोंं के लिए आपने थे
अपने नींद तक उड़ाए
आपसे ही हमने अपनी पहचान है पायें
तो आप ही बताइए
ऐसे पावन चरणों को छोड़
हम कहीं और क्यूँँ जाएं
🎈🎈🎈🎈🎈
जब थे संकट के बादल
और आंधी की हवाएँ
जब मेरे मन में थे
सिर्फ उलझन की घटाएँ
तब आपने ही तो
समाधान की वरसात करवाएं
फिर आप ही बताइए न्
इन चरणों को छोड़
हम कहीं और क्यूँँ जाएं💝💝
©richapriya
R