समय ही हमें इस जहाँ में जीने की वजह को बताती है,
बीते पलो की गलतियों से बहुत कुछ सिखाती है।
समय ही इंसान को बड़ा और छोटा बनाती है,
खुद के ताकत और कमजोरियों से अवगत कराती है।
कोई नही है इस जहां में समय से ज्यादा ताकतवर,
समय ही धरती के कोख में परे कोयले को हीरा बनाती है।
समय जीवन की तरह है इसका जीवन की तरह महत्व होता है,
समय की नजाकत को जो समझे उसे समय राजा और जो नही समझ पाता उसे फ़क़ीर बना जाता है।
©saket143
S