हम रूक सकते है, पर समय नही ।
घड़ी खराब हो तो रूक जाती है,
पर समय तो अविराम गति से चलता रहता है ।
समय रूकता नही ।।
मनु थककर आराम के लिए बैठ जाता है,
लेकिन समय आराम, काम, रात, दिन में चलता है ।
हवा की गति का पता चल जाता है,
पर समय के वेग का पता नही चलता है ।
समय रूकता नही ।।
सुरेंद्र सिंह "भाटी "
©jalamsingh
J