R

संघर्ष - जीने की राह

दुश्वारियाँ बहुत हैं मगर , इनसे पार पाना होगा |
लड़ाई है दुश्मन कोरोना से, इसे पर हराना होगा ||
मुश्किलें बहुत खड़ी की हैं इसने राहों में,
पर रंजो गम और ख़ौफ़ को मिटाना होगा ||
लड़ाई है दुश्मन करोना से , इसे पर हराना होगा |
दुश्वारियाँ बहुत हैं मगर , इनसे पार पाना होगा ||
दूरियां दिलों की कम करना है इसका हल |
दूर-दूर रह कर ही मंज़िल को पाना होगा ||
लड़ाई है दुश्मन करोना से , इसे पर हराना होगा |
दुश्वारियाँ बहुत हैं मगर , इनसे पार पाना होगा ||
हर सुबह लाती है जीने की नई लहर,
इस उम्मीद को हर दिल मे जगाना होगा ||
लड़ाई है दुश्मन करोना से , इसे पर हराना होगा |
दुश्वारियाँ बहुत हैं मगर , इनसे पार पाना होगा ||
साथ-साथ चलने से बढ़ेगी हम सबकी ताकत,
पर दुश्मन भी कम नहीं ये भी समझाना होगा ||
लड़ाई है दुश्मन करोना से , इसे पर हराना होगा |
दुश्वारियाँ बहुत हैं मगर , इनसे पार पाना होगा ||
मास्क लगाएं ,हाथ धुलाएँ, पर दिल ना दुखाएं किसी का,
दो गज की दूरी का मन्त्र, हर हाल मे अपनाना होगा ||
लड़ाई है दुश्मन करोना से , इसे पर हराना होगा |
दुश्वारियाँ बहुत हैं मगर , इनसे पार पाना होगा ||
कई ज़िंदगी हार गयी इस से, पर हमे इसे ही हराना है,
इसका ज़ुर्म क़ाबिले माफ़ी नहीं, सज़ा-ए-मौत इसे दिलाना होगा||
लड़ाई है दुश्मन करोना से , इसे पर हराना होगा |
दुश्वारियाँ बहुत हैं मगर , इनसे पार पाना होगा ||
समय तो हर ज़ख्म को भर देगा लेकिन,
दास्ताँ-ए-बर्बादी कोरोना को ज़िंदगी से मिटाना होगा ||

©rampal