J

✨ “सफलता” ✨ सफलता आसान नहीं होती, ये रातों की नींद माँगती है, कई अधूरे सपनों…

✨ “सफलता” ✨

सफलता आसान नहीं होती,

ये रातों की नींद माँगती है,

कई अधूरे सपनों के बदले

एक नई पहचान माँगती है।

जो लोग आज चमकते दिखते हैं,

उन्होंने अँधेरों से लड़ना सीखा है,

हर हार के बाद भी

खुद को फिर से जोड़ना सीखा है।

रास्ते अक्सर थका देते हैं,

लोग भी साथ छोड़ जाते हैं,

मगर जो अपने हौसलों पर टिक जाए —

वही एक दिन इतिहास बनाते हैं।

इसलिए गिरना मत डरकर,

ये सफ़र का हिस्सा है,

क्योंकि सफलता सिर्फ़ किस्मत नहीं,

सब्र और मेहनत का किस्सा है… 🖤